UP-UK Neurocon 2026 Prayagraj
UP-UK Neurocon 2026 Prayagraj: न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, उपचार पद्धतियों और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपी-यूके न्यूरोकॉन 2026 का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक प्रयागराज में किया जाएगा. सम्मेलन का विषय ‘ब्रिजिंग द फ्यूचर: प्रिसिजन एंड प्रोग्रेस इन न्यूरोसाइंसेज’ रखा गया है. इसका मुख्य आयोजन स्टेनली रोड, मेयो हॉल क्रॉसिंग के निकट स्थित एएमए कन्वेंशन सेंटर में होगा. सम्मेलन का आयोजन प्रयागराज न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी तथा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग की ओर से किया जा रहा है. डॉ. मुकुल पांडेय आयोजन अध्यक्ष और डॉ. पंकज कुमार गुप्ता आयोजन सचिव हैं.
आयोजन सचिव डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत 13 नवंबर को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं से होगी. सुबह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पुराने परीक्षा भवन में आयोजित इन कार्यशालाओं में आधुनिक स्पाइनल सर्जरी की यूनिपोर्टल और बाईपोर्टल एंडोस्कोपिक तकनीकों, दर्द प्रबंधन के लिए इंजेक्शन एवं ब्लॉक तकनीक, ब्रेन एन्यूरिज्म के एंडोवैस्कुलर उपचार, ईईजी, ट्रांसक्रैनियल डॉप्लर और मूवमेंट डिसऑर्डर में बोटुलिनम टॉक्सिन इंजेक्शन का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
इसी दिन शाम पांच से सात बजे तक रेडिसन होटल में वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र होगा. इसमें देश के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन जटिल ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के अनुभव साझा करेंगे. डॉ. बीके मिश्रा कॉम्प्लेक्स माइक्रोन्यूरोसर्जरी, डॉ. अतुल गोयल ब्रेन ट्यूमर, डॉ. जितिन बजाज एटलांटो-एक्सियल डिस्लोकेशन, डॉ. दीपक कुमार सिंह कैरोटिको-कैवर्नस फिस्टुला और डॉ. भवन नगरवाल एंडोस्कोपिक एन्यूरिज्म क्लिपिंग पर प्रस्तुति देंगे.
सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 14 नवंबर को दोपहर एक से दो बजे तक एएमए कन्वेंशन सेंटर के मुख्य हॉल में आयोजित होगा. मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति श्री अरिंदम सिन्हा और विशिष्ट अतिथि डॉ. मजहर हुसैन (लखनऊ) होंगे.
14 और 15 नवंबर को वैज्ञानिक सत्रों में ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, एन्यूरिज्म, एवीएम, मिर्गी, स्ट्रोक, पार्किंसन रोग, माइग्रेन, न्यूरोइन्फेक्शन और न्यूरोक्रिटिकल केयर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.
सम्मेलन में कम चीरे वाली सर्जरी, एंडोस्कोपिक तकनीकों, न्यूरोसर्जरी में रोबोट की भूमिका, मिर्गी के आधुनिक उपचार और मूवमेंट डिसऑर्डर्स के प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित होंगे. ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी के उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. शोधपत्र और ई-पोस्टर प्रस्तुतियां भी सम्मेलन का हिस्सा होंगी.
सम्मेलन के प्रमुख कार्यक्रमों में डॉ. बीके मिश्रा का स्कल बेस सर्जरी में निर्णय प्रक्रिया पर ‘दवे-छाबड़ा ओरेशन’, डॉ. अचल श्रीवास्तव का मूवमेंट डिसऑर्डर पर ‘कपिल सूद ओरेशन’ और डॉ. जयन्ती कालिता का भारत में न्यूरोक्रिटिकल केयर के विकास पर ‘यूके मिश्रा ओरेशन’ शामिल हैं.
‘प्रेसिडेंशियल ओरेशन’ में डॉ. अवधेश जायसवाल पिट्यूटरी ट्यूमर की नाक के रास्ते एंडोस्कोपिक सर्जरी पर व्याख्यान देंगे. वहीं, डॉ. अतुल गोयल स्पाइन सर्जरी पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे.
आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों और युवा चिकित्सकों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान करना है. आयोजन सचिव डॉ. पंकज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के न्यूरोलॉजिस्ट एवं न्यूरोसर्जन को सम्मेलन में आमंत्रित किया है. प्रेस वार्ता में डॉ. कमलेश सोनकर, डॉ. एनएन गोपाल, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. यतीन्द्र शुक्ला, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. अक्षत पांडेय, डॉ. अंचल चौहान और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…
Arjun Singh Sonia Gandhi PM Proposal 1984: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में…
सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग ऐतिहासिक फैसलों में सीलबंद लिफाफे में पेश दस्तावेजों के आधार पर…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानूनी बंटवारे के बाद पिता को हिंदू उत्तराधिकार…
Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय में चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को…
दिल्ली हाई कोर्ट ने एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल…