Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy
Akhilesh Yadav Ayodhya Controversy: उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाने के दावे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विवादित टिप्पणी की. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल तक सत्ता में रहे, लेकिन उन्होंने अयोध्या के लिए क्या किया? उनकी इकलौती उपलब्धि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाना रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश फिर सत्ता में आए तो मंदिर के अंदर भी नमाज पढ़वा देंगे.
दरअसल, अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सपा प्रमुख ने दावा किया था कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने अयोध्या को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनाने की बात कही थी. इसके साथ ही अखिलेश ने अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित घोटाले की जांच कराने और शहर को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त करने का भी दावा किया था. उनके इसी बयान को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है.
अंबेडकर नगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के दावों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब अखिलेश यादव के पास अयोध्या के विकास के लिए पर्याप्त समय और अवसर था. अब दोबारा सत्ता में आने पर बड़े-बड़े दावे करने का क्या मतलब है?
राजभर ने अपनी टिप्पणी में हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बने तो मंदिर के अंदर भी नमाज पढ़वा देंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है.
सपा पर लगातार हमलावर हैं ओम प्रकाश राजभर
ओम प्रकाश राजभर अक्सर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहते हैं. वह अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख पर राजनीतिक हमले करते रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनके निशाने पर खासतौर पर अखिलेश यादव हैं.
राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ने की संभावना है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक ओम प्रकाश राजभर की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. अब देखना होगा कि सपा प्रमुख इस हमले का जवाब किस अंदाज में देते हैं. फिलहाल अयोध्या के विकास को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बहस अब धार्मिक मुद्दों और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंचती दिखाई दे रही है.
भारत एक्सप्रेस
Dr Ali Irani 75 noteworthy physiotherapists World Physiotherapy Dr Ali Irani 75 noteworthy physiotherapists World…
UP-UK Neurocon 2026 Prayagraj: प्रयागराज में 13 से 15 नवंबर तक यूपी-यूके न्यूरोकॉन 2026 का…
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'Belonging: A Journey of Love'…
Arjun Singh Sonia Gandhi PM Proposal 1984: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में…
सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग ऐतिहासिक फैसलों में सीलबंद लिफाफे में पेश दस्तावेजों के आधार पर…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानूनी बंटवारे के बाद पिता को हिंदू उत्तराधिकार…