देश

PM मोदी की मां पर AI वीडियो बनाने का मामला, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज, बीजेपी ने बताया माताओं का अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की दिवंगत मां को लेकर कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की है. बीजेपी की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में कांग्रेस और उसकी आईटी सेल (Congress IT Cell) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ है जिसमें मानहानि, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जालसाजी और शांति भंग करने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. FIR नंबर 0050 है. केस BNS की धारा 318(2), 336(3),340(2), 352, 356(2), 61(2) के तहत FIR दर्ज की गयी है.

बीजपी का आरोप

बीजेपी (BJP) का आरोप है कि 10 सितंबर को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डीपफेक वीडियो पोस्ट किया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को उनकी दिवंगत मां के साथ दिखाया गया. बीजेपी ने इसे घृणित बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ पीएम (PM Modi) की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है बल्कि देश की सभी माताओं और बहनों का अपमान है.

12 सितंबर को हुई थी शिकायत दर्ज

बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता ने 12 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि इस वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री की गरिमा और उनकी मां के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है. साथ ही यह महिलाओं के त्याग और मातृत्व का मजाक उड़ाने जैसा है.

शिकायत में क्या कहा गया है?

शिकायत में यह भी कहा गया कि इस तरह की फर्जी सामग्री से समाज में नफरत, भ्रम और अस्थिरता फैलाने की कोशिश की गई है. यह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला है. बीजेपी ने मांग की है कि वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए तकनीकी जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए.

इसे भी पढ़ें-मुंबई में ‘याद-ए-बिस्मिल्लाह’ के सुरों से गूँजा उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां का अमर संगीत

इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और डिजिटल डेटा संरक्षण कानून के तहत भी कार्रवाई की मांग की गई है. बीजेपी ने इसे राष्ट्र की नैतिकता और संवैधानिक गरिमा के खिलाफ गंभीर अपराध बताया है. अब पुलिस जांच शुरू हो चुकी है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

14 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

43 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago