Upendrra Rai Speech Shekhawati University: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर शेखावाटी विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा बुद्ध को भारत की आत्मा बताया. सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि आज दुनिया में भारत के चेहरे पर जो थोड़ा बहुत नमक नजर आता है वह महात्मा बुद्ध के कारण ही आता है.
सीएमडी उपेंद्र राय ने महात्मा बुद्ध को भारत का विचार बताया. उन्होंने कहा कि कर्मकांडी पंडितों ने महात्मा बुद्ध को मिटाने की बहुत कोशिश की, लेकिन विचारों के जगत में लोगों ने उनका उतना ही आदर किया.
आत्मनिर्भर शेखावाटी को लेकर मुख्य अतिथि सीएमडी उपेंद्र राय ने मारवाड़ी समुदाय की विशेष रूप से सराहना की. उन्होंने कहा कि आज भारत में जितनी भी धर्मशालाएं हैं, धर्म-कर्म के कार्य हैं अधिकतर मारवाड़ी समुदाय ने ही उसे बनाया है.
सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि पशु पूरा-पूरा पैदा होता है, लेकिन मनुष्य उनसे अलग है. मनुष्य अगर ठान ले तो एक दिन भगवान बन सकता है, कबीर बन सकता है, महात्मा बुद्ध बन सकता है.
उन्होंने युवाओं से परंपराओं को तोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया. सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि जब आप अपनी परंपराओं को तोड़कर आगे बढ़ते हैं तभी दुनिया आपको पहचानती है.
सीएमडी उपेंद्र राय ने युवाओं को मौलिकता जगाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जबतक लोगों की मौलिकता नहीं जगेगी, वो डर और भय से दूर नहीं होंगे, तबतक उनका विकास असंभव है. उन्हें अपनी परंपराओं की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़ना होगा. तभी वो दुनिया में अपना नाम बना पाएंगे.
ये भी पढ़ें- देश के 76 बड़े स्टेशनों पर नई सुविधाओं के जरिए भीड़-भाड़ कम कराएगा रेलवे, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान
उन्होंने कहा कि हम जब अपने जीवन की गहरी पीड़ा में होते हैं, लड़ाई में होते हैं तो हम कैसे होते हैं. हम अगर अपने जीवन की घटनाओं से ही सीख लें तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता.
-भारत एक्सप्रेस
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…
Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…