Cross-Border Love Affair on LoC: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से इस वक्त ‘क्रॉस-बॉर्डर लव अफेयर’ (सीमा पार प्रेम प्रसंग) का एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के एक युवक को भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है. शुरुआती पूछताछ में जो वजह सामने आई है, उसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं.
पकड़ा गया युवक कथित तौर पर अपनी भारतीय प्रेमिका से मिलने के लिए इस खतरनाक और बारूदी सरहद को पार कर उरी सेक्टर में दाखिल हुआ था. सेना ने आरोपी को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां वह इस वक्त कड़ी हिरासत में है.
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है, जो PoJK के मुजफ्फरबाद के पैनकड़ी गांव का रहने वाला है. जीशान ने उरी सेक्टर में सिलीकोट के पास से नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने का आत्मघाती जोखिम उठाया था.
बताया जा रहा है कि वह उरी के तिलई गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड इरम बानो से मिलने के लिए तड़प रहा था और इसी चक्कर में सरहद लांघ गया. लेकिन एलओसी पर मुस्तैद भारतीय सेना की ’12 ग्रेनेडियर्स’ यूनिट ने उसकी इस हरकत को तुरंत भांप लिया और उसे धर दबोचा.
भले ही यह पूरा मामला पहली नजर में आशिकी का लग रहा हो, लेकिन उरी जैसी संवेदनशील और भारी सुरक्षा वाली एलओसी को कोई आम नागरिक कैसे पार कर गया, यह एक बड़ा रणनीतिक सवाल है. सुरक्षा एजेंसियां इस वक्त जीशान से बेहद कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घुसपैठ में उसे सीमा के इस पार से किसी स्थानीय गाइड या मददगार का साथ मिला था या नहीं. जांच अधिकारी इस मामले में जासूसी, हथियारों या ड्रग्स की तस्करी और घुसपैठिया नेटवर्क से जुड़े हर संभावित एंगल को खंगाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, की लंबी उम्र की दुआ
यह सनसनीखेज घटना(Cross-Border Love Affair on LoC) ऐसे समय में हुई है जब पूरी एलओसी पर भारतीय सेना की सतर्कता चरम पर है. इसी दिन एक अन्य बड़े ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बारामुला जिले के सोपोर इलाके से तीन और संदिग्धों को दबोचा है, जो हथलंगा-नांबला एक्सिस से LoC पार कर भारत से PoJK भागने की फिराक में थे.
चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए इन तीन लोगों में से एक प्रादेशिक सेना (Territorial Army) का पूर्व जवान बताया जा रहा है. इन दोनों घटनाओं के बाद पूरी घाटी और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…