खेल

श्रीलंका में रनों का अंबार लगाएंगे Vaibhav Sooryavanshi! जानिए रियान पराग के बाहर होने के बाद कैसी है पूरी टीम?

Vaibhav Sooryavanshi: दाएं हाथ के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को चोटिल रियान पराग की जगह टीम में शामिल किया गया है. पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

बीसीसीआई द्वारा रविवार को जारी बयान में कहा गया कि पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है. उन्होंने उप-कप्तान रियान पराग की जगह ली है. पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. रियान के रिहैबिलिटेशन का प्रबंधन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) द्वारा किया जाएगा.

पराग को इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए ‘इंडिया ए’ टीम का उप-कप्तान बनाया गया था. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लीग के दौरान ही हैमस्ट्रिंग का शिकार हुए थे और इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे.

चोट ने तोड़ा पराग का सपना

आरआर के लिए खेले गए आखिरी कुछ मैचों में उनकी इंजरी साफ दिख रही थी. आरआर शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफायर 2 में जीटी से 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. आईपीएल में आरआर का सफर समाप्त होने के बाद पराग अब बेंगलुरु में सीओई में रिहैब से गुजरेंगे. इस साल की शुरुआत पराग कंधे की चोट से उबरने के लिए भी सीओई में रूके थे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से निराश किया था. गायकवाड़ 14 मैचों में 28.08 की औसत और 123.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन बना सके थे. गायकवाड़ भारतीय सीनियर टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल चुके हैं. इंडिया ए टीम में वह तिलक वर्मा और अंशुल कंबोज के साथ ऐसे तीसरे खिलाड़ी होंगे जिनका भारतीय टीम के लिए डेब्यू हो चुका है.

ये भी पढ़ें- कोयला नहीं, सौर ऊर्जा से चमकेगी भारत की इकोनॉमी, मोदी सरकार के फैसलों ने दुनिया को दिखाया नया मॉडल

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीम शामिल

त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए टीम भी शामिल है.

त्रिकोणीयसीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

1 minute ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago