देश

दूल्हे ने भरी सभा में पिता को मारा थप्पड़, नाराज दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने निकल कर आ रही है, जिसमें दुल्हा बने युवक द्वारा अपने पिता को थप्पड़ मारना मंहगा पड़ गया. मिली खबर के मुताबिक यह अजीबो-गरीब मामला चित्रकूट जिले का है. जहां गाजे बाजे के साथ शादी करने पहुंचे एक युवक की सारी अकड़ उस समय निकल गई जब दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला सुना दिया.

पिता ने दुल्हे को यह काम करने से किया था मना

बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे बारातियों का काफी धूमधाम से स्वागत हुआ. इसके बाद कई सारी रस्में भी पूरी की गईं. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. रस्म के दौरान जहां सभी मेहमान एक साथ बैठे हुए थे, वहीं दूल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था. असहज महसूस करने पर अपने बेटे की इस हरकत से नाराज दूल्हे के पिता ने उसे ऐसा करने से रोका. लेकिन बावजूद इसके दूल्हा नहीं माना और वह  बार-बार दुल्हन के कमरे में जाता रहा.

मेहमानों के सामने मारा थप्पड़

दुल्हे की इस हरकत से गुस्साए पिता ने मेहमानों के सामने ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया. लेकिन दुल्हे ने भी आव देखा न ताव और अपने पिता को वापस थप्पड़ मार दिया. मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ने से मामला बढ़ता गया. जब इस मामले की भनक दुल्हन को लगी तो दुल्हन ने अपने पिता को ही थप्पड़ मारने वाले दूल्हे से शादी करने से ही इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Aligarh: बसंत पंचमी के मेले में बार-बालाओं ने लगाए अश्लील ठुमके, जमकर चले लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो

दुल्हन को मनाने की कोशिश गई बेकार 

इसके बाद दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी. मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हे और दुल्हन के परिवार वालो ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. बताया जा रहा है कि दुल्हे की हरकत से दुल्हन काफी दुखी थी. उसे इस बात की उम्मीद नहीं थी की कोई अपने ही पिता को थप्पड़ मार सकता है.

जानकारी होने पर उसने ऐसे इंसान को अपना जीवनसाथी बनाने से इंकार कर दिया. इलाके में चारों तरफ इस बात की चर्ची है, वहीं कई लोग दुल्हन के फैसले की तारीफ कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

28 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

41 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

50 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago