आस्था

Holashtak 2023: इस दिन से लग रहा है होलाष्टक, शुभ कामों पर रहेगी पाबंदी, करियर और व्यापार पर पड़ सकता है असर

Holashtak 2023: हिन्दू धर्म में फाल्‍गुन महीने में पड़ने वाले होली के त्योहार के दिन खूब धूम रहती है. परंपरा के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है.

होलिका दहन से 8 दिन पहले होलाष्टक

ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन से 8 दिन पहले से होलाष्टक आरंभ हो जाता है. यह समय अवधि कई कार्यों के लिए शुभ नहीं होता है. इस दौरान कई प्रकार के मांगलिक कार्यों को करना वर्जित रहता है. 8 दिन तक चलने वाले इस होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ होता है.

होलाष्टक के 8 दिनों की अवधि में कुछ विशेष नियमों का पालन करने की भी मान्यता है. आइए जानते हैं कि कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक और इस दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान.

इस दिन है होलाष्टक

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को दिन दोपहर में 2 बजकर 47 मिनट पर हो रही है, वहीं इसका समापन 07 मार्च शाम 04:39 पर होगा. इसके अनुसार होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा ऐसे में होलाष्टक का आरंभ 28 फरवरी से होते हुए इसका समापन 07 मार्च मंगलवार को होगा.

होलाष्टक के दौरान ये नियमों का पालन जरूरी

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार होलाष्टक की अवधि में जनेऊ, विवाह, मुंडन समेत 16 संस्कारों और सभी मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. इसके अलावा इस अवधि में किसी भी प्रकार की चल-अचल संपत्ति,  वाहन और आभूषण खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने पर इनके अशुभ प्रभाव में वृद्धि हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: Mahavidya: दुख और दरिद्रता को दूर करती हैं मां धूमावती, जानिए क्या है मां से जुड़ी कथा, इस विधि से करें पूजा

करियर और व्यापार पर पड़ता है असर

इसके अलावा करियर में भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि होलाष्टक की अवधि में नौकरी बदलने से भी परहेज करना चाहिए. होलाष्टक का अशुभ या नकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र पर भी पड़ सकता है.

करियर के अलावा व्यापार में भी होलाष्टक के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन आठ दिनों में व्यवसाय में भी कोई नया उद्यम नहीं शुरू करना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो व्यापार में इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago