देश

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में 2014 की तुलना में उत्तर प्रदेश का रेलवे बजट 18 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव

रेलवे प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक कर दिया है. यह नई सुविधा गुरुवार से लागू हो गई है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

नए रूट विस्तार के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 सालों में उत्तर प्रदेश के रेलवे विकास में ऐतिहासिक निवेश हुआ है. उन्होंने बताया कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश को मात्र 1,109 करोड़ रुपए का रेलवे बजट मिलता था, जो राज्य के आकार और रणनीतिक जरूरतों के हिसाब से बेहद कम था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला, रेलवे बजट लगातार बढ़ाया गया. इसे दोगुना, तिगुना और फिर चौगुना किया गया. आज प्रदेश का रेलवे बजट 2014 की तुलना में लगभग 18 गुना बढ़कर 19,858 करोड़ रुपए हो गया है. उन्होंने बताया कि इस निवेश से प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का व्यापक विकास हुआ है, जिसमें 157 नए रेलवे स्टेशन और अमृत भारत स्टेशन प्रोग्राम के तहत मौजूदा स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम शामिल है.

नई ट्रेन सेवा से कनेक्टिविटी बेहतर होगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीलीभीत के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद ने लगातार मजबूत प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा, “नई ट्रेन सेवा से बरेली, पीलीभीत और गोरखपुर के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी. इसमें जितिन प्रसाद जी की भूमिका बेहद अहम रही है.”

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पीलीभीत आए और रेल मंत्री ने पीएम के किए वादों को जमीन पर उतारकर पूरा किया है. गोरखपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर तक विस्तारित यह ट्रेन सेवा न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और विकास को भी नई गति देगी.


ये भी पढ़ें: Assam Anti Polygamy Bill: असम में पत्नी के रहते दूसरी शादी की तो 10 साल तक की जेल, सीएम बोले-महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago