देश

कलयुग के ‘कालनेमि’ पकड़ने में जुटी पुलिस, कांवड़ यात्रा के बीच बाबाओं पर आया CM पुष्कर सिंह धामी का आदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऑपरेशन कालनेमि लॉन्च किया है, जो धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी और अपराध करने वालों के खिलाफ चल रहा है. यह अभियान कांवड़ यात्रा से पहले शुरू किया गया है, जिसमें छद्म वेश धारी असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी. ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी और अपराध करने वालों को पकड़ना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है. यह अभियान उन लोगों के खिलाफ होगा जो साधु-संतों के वेश में भोले-भाले नागरिकों और खासकर महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं.

हरिद्वार पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शुरू हुए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस अभियान चला रही है. शहर से लेकर देहात तक पुलिस धार्मिक चोला ओढ़ने वाले ठगों और ढोंगी बाबाओं को पकड़ा जा रहा है. दो दिनों में हरिद्वार पुलिस ने 50 से ज्यादा ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है. इन ढोंगियों में गंगा घाटों पर भगवा चोला पहनकर घूमने वाले बाबा, सपेरे, तांत्रिक और कलियर शरीफ में आस्था के नाम पर लोगों को ठगने वाले बाबा शामिल हैं.

अन्य धर्मां से वास्ता रखने वाले धराए

हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन कालनेमि से ढोंगी बाबाओं में हड़कंप मचा हुआ है. पकड़े गए बाबाओं में ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों के हैं. इतना ही नहीं कई बाबा तो दूसरे धर्मों को मानने वाले हैं. अभियान को लेकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: कानून में नहीं है शॉर्टकट! सफल वकील बनना है तो जान लें 5 बातें, CJI बीआर गवई ने बताए सफलता के ‘मूल मंत्र’

क्यों जरूरी है ऑपरेशन कालनेमि?

उत्तराखंड में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं. इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. कांवड़ यात्रा के दौरान छदम नामों से होटल, ढाबे चला रहे लोग भी इसकी जद में होंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

1 minute ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

4 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

39 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago