देश

Uttrakhand: CM धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व, आमजन से खूब मिला समर्थन

Uttrakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून के पलटन बाजार में ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है. जब हम देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री की अच्‍छी अपील

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ’ के मंत्र को अपनाकर हम अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं. इससे स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी. उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं लगाएं, ताकि उपभोक्ताओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास और गर्व की भावना जागृत हो. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश का पैसा देश में रहेगा और भारत वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूत बनेगा. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों, उपहारों और दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें.

स्टीकर लगाने की मुहिम

मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पलटन बाजार की विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया और ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को मजबूत बनाओ’ के स्टीकर लगाए. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत की तथा उन्हें स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए. उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेगी. अभियान के माध्यम से स्थानीय बाजारों में स्वदेशी भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया.

जनसमर्थन और संकल्प

इस अवसर पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और नागरिक उपस्थित थे. सभी ने मिलकर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री को आमजन से अभूतपूर्व समर्थन मिला. उपस्थित जनसमूह ने ‘स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ’ के नारे लगाए. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग, व्यापारी तथा व्यवसायी शामिल हुए. युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया.

यह भी पढ़िए: अब बिहार में लगेंगे उद्योग, 100 करोड़ से ज्यादा के निवेश के लिए दी जाएगी मुफ्त जमीन

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

27 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

44 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago