Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dehradun

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्योत्सव' समारोह को संबोधित करने के दौरान जहां भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया, वहीं उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया.

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर हैं. मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द हो गया है, वे अभी एयरपोर्ट पर ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ की बैठक कर रहे हैं.

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे. सीएम धामी ने तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि पीएम मोदी का दौरा राज्यवासियों के लिए हौसला बढ़ाने वाला होगा.

उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर धामी ने पलटन बाजार में 'स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ' अभियान का नेतृत्व किया. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आधारित इस पहल में उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो देहरादून ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में ₹20 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं. फर्जी फर्मों और नकली लाइसेंस के ज़रिए चल रहे इस नेटवर्क में उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के कई इलाके शामिल थे. NCB मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

National Commission for Women: राष्ट्रीय महिला आयोग 13 जून को देहरादून में जनसुनवाई आयोजित करेगा. अध्यक्ष विजया रहाटकर मौजूद रहेंगी. महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान और YASHODA AI प्रशिक्षण पर जोर.

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने राज्य में सेब खुबानी जैसे फलों और कृषि उत्पादों में वृद्धि को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्तराखंड का योगदान देश की जीडीपी में 19.9% है.

उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि हमारे यहां सूचना विभाग में फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल है, जो फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने, राज्यवासियों को उससे जोड़ने, अलग-अलग लोकेशन पर ले जाकर शूटिंग कराने का काम करती है.

देहरादून में भारत एक्सप्रेस की ओर से ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ कॉन्क्लेव हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीष रावत के साथ राज्य के मंत्री-गण शामिल हुए. देखिए झलकियां-

यह घटना 12 नवंबर को देहरादून के ONGC चौक पर रात करीब 1:30 बजे हुई. कार में सवार 7 दोस्तों में से सिर्फ एक की जान बच सकी है, जिसका इलाज चल रहा है.

Latest