देश

International Kite Festival 2026: पीएम मोदी के गृहराज्य में दिखा वसुधैव कुटुंबकम का ऐसा अद्भुत नजारा

वडोदरा के आसमान में मंगलवार को उत्सव के रंग छा गए. गुजरात टूरिज्‍म, जिला प्रशासन और वडोदरा महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव- 2026 में देश-विदेश से आए 160 से अधिक पतंगबाजों ने रंग-बिरंगी और अनोखी पतंगों के साथ शानदार करतब दिखाए. इस दौरान वसुधैव कुटुंबकम का नजारा देखने को मिला.

वसुधैव कुटुंबकम का अद्भुत नजारा

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में देश-विदेश के पतंगबाजों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया, यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड सहित कई देशों के पतंगबाजों ने अनोखे डिजाइन और विभिन्न आकृतियों की पतंगें उड़ाईं.

वहीं, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के पतंगबाजों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के अंत में मेहमानों के लिए ऊंझा जलेबी की विशेष व्यवस्था की गई, जिसने इस उत्सव को और भी यादगार बना दिया.

विदेशी मेहमानों ने शिरकत की

वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज वडोदरा के अंदर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन बहुत ही जोरशोर से हो रहा है. इस कार्यक्रम में 20 से ज्‍यादा देशों के विदेशी मेहमानों ने शिरकत की है. पीएम नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तब उनका यह विजन था. इस कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंबकम का दृश्‍य देखने को मिल रहा है.

वडोदरा महानगरपालिका के म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण महेश बाबू ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गुजरात टूरिज्‍म, जिला प्रशासन और वडोदरा महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की नई गारंटी: 125 दिन का रोजगार, VB-G-RAM-G से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार


विदेशों के साथ-साथ भारत के आठ राज्‍यों से लोग यहां आए हुए हैं. वडोदरा की जनता के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाहरी लोग भी योगदान दे रहे हैं. हम इस कार्यक्रम के लिए राज्‍य सरकार का आभार व्‍यक्‍त करते हैं. वडोदरा की जनता बहुत ही जिम्‍मेदार है. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago