देश

काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुन सकेंगे अपनी पसंदीदा भाषा में, यूपी सरकार ने शुरू किया डिजिटल ऑडियो टूर

Varanasi 84 Ghats Digital Audio Tour:  काशी आने वाले पर्यटकों के लिए गंगा के घाटों की सैर अब पहले से ज्यादा रोचक और आसान होने जा रही है. अब पर्यटक घाटों की खूबसूरती देखने के साथ उनसे जुड़ा सदियों पुराना इतिहास, धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व भी अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने काशी की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है. इसके तहत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वाराणसी के 84 घाटों के लिए जीपीएस आधारित डिजिटल ऑडियो टूर तैयार किया है. ‘वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर’ के माध्यम से पर्यटक बिना किसी गाइड की मदद के अपनी सुविधा के अनुसार घाटों का भ्रमण कर सकेंगे. यह सुविधा यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.

84 घाटों की अलग-अलग कहानियां सुन सकेंगे पर्यटक

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, इस डिजिटल ऑडियो टूर में काशी के सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं. इनमें हर घाट से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं, धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई है. पर्यटक चाहें तो पैदल घाटों का भ्रमण करते हुए ऑडियो सुन सकते हैं या फिर नाव से गंगा विहार के दौरान इन कहानियों का आनंद ले सकते हैं. पैदल घूमने वाले लोगों को संबंधित घाट पर पहुंचने पर उससे जुड़ी जानकारी मिलेगी. वहीं, नाव से यात्रा करने वाले पर्यटक भी गंगा किनारे बसे घाटों के इतिहास को करीब से जान सकेंगे.

GPS तकनीक से लोकेशन पहचानकर खुद चलेगा ऑडियो

इस डिजिटल सुविधा की सबसे खास बात इसका जीपीएस आधारित सिस्टम है. पर्यटक जैसे ही किसी घाट पर पहुंचेंगे, मोबाइल एप उनकी लोकेशन पहचानकर संबंधित घाट का ऑडियो अपने आप शुरू कर देगा. निर्धारित लोकेशन से दूर जाने पर ऑडियो रुक सकता है और दोबारा उस स्थान पर पहुंचने पर फिर से शुरू हो सकता है. इसके अलावा पर्यटक अपनी पसंद के किसी भी घाट को एप पर चुनकर उससे जुड़ी जानकारी भी सुन सकते हैं. इससे बिना गाइड के भी पूरा भ्रमण एक डिजिटल टूर गाइड के अनुभव जैसा होगा.

फोटो, लिखित जानकारी और डिजिटल मैप की भी मिलेगी सुविधा

ऑडियो टूर में केवल आवाज के जरिए ही जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि पर्यटकों को घाटों की तस्वीरें, लिखित विवरण और इंटरैक्टिव मैप भी उपलब्ध होंगे. पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार ऑडियो को रोक सकते हैं, दोबारा शुरू कर सकते हैं और अगले घाट की जानकारी पर जा सकते हैं. एप में देखे जा चुके घाटों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा. यदि कोई पर्यटक बीच में अपना भ्रमण रोक देता है, तो अगली बार वह उसी स्थान से ऑडियो टूर शुरू कर सकेगा, जहां उसने पिछली बार छोड़ा था.

हिंदी-अंग्रेजी समेत 15 भाषाओं में सुनाई देंगी घाटों की कहानियां

देशी और विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए इस डिजिटल ऑडियो टूर को कुल 15 भाषाओं में तैयार किया गया है. इसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई भाषाएं शामिल हैं. खास बात यह है कि पैदल भ्रमण और नाव यात्रा, दोनों के लिए सभी 15 भाषाओं में ऑडियो की सुविधा मिलेगी. इससे विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने में आसानी होगी.

बिना इंटरनेट के भी सुन सकेंगे 84 घाटों का इतिहास

पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडियो टूर को पहले से डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया गया है. इसके जरिए लोग बिना लगातार इंटरनेट कनेक्शन के घाटों से जुड़ी जानकारी सुन सकेंगे. इतना ही नहीं, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाराणसी में मौजूद होना भी जरूरी नहीं है. देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर लोग काशी के 84 घाटों की कहानियां सुन सकते हैं. इस तरह यह पहल उन लोगों के लिए भी उपयोगी होगी, जो किसी कारणवश वाराणसी की यात्रा नहीं कर पाते.

यूपी टूरिज्म एप पर ऐसे शुरू करें ऑडियो टूर

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पर्यटकों को अपने एंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल में यूपी टूरिज्म का आधिकारिक एप खोलना होगा. इसके बाद ‘वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर’ विकल्प पर जाकर अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी. इसके बाद पर्यटक पैदल भ्रमण या नाव यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं. घाट पर पहुंचने के बाद जीपीएस आधारित ऑडियो अनुभव के लिए ‘स्टार्ट टूर एट लोकेशन’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा.

वहीं, पहले से ऑडियो डाउनलोड करने या वाराणसी से बाहर बैठकर इसका आनंद लेने के लिए ‘इनेबल ऑफलाइन/रिमोट टूर’ विकल्प दिया गया है. यह सुविधा यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. खास बात यह है कि ऑडियो टूर का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का अकाउंट बनाने या लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी.

तकनीक के जरिए दुनिया तक पहुंचेगी काशी की विरासत

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल काशी की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है. इससे पर्यटकों को न केवल घाटों का भ्रमण करने का नया अनुभव मिलेगा, बल्कि वे हर घाट के पीछे छिपे इतिहास और परंपराओं को भी बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

ब्रेजा कार नहीं मिली तो तोड़ी शादी! सोनीपत के दहेज विवाद पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sonipat Dowry Case: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी…

45 seconds ago

PoJK में जैश के हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी कबूल, मसूद इलियास कश्मीरी का चर्चा में नया बयान

जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने PoJK के रावलाकोट में हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी…

20 minutes ago

‘बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर की मौजूदगी में कैसे पहुंचे ग्रामीण?’: जिलगा जंगल में हाथी को भगाने गए ट्रैक्टर पर हमला

कूदमुरा वन परिक्षेत्र के जिलगा जंगल में ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे ग्रामीणों के…

27 minutes ago

कोहरे के मौसम में यमुना एक्सप्रेसवे पर सख्ती, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

Yamuna Expressway Winter Safety Measures: सर्दियों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर…

37 minutes ago

’16 गेंदों में फिफ्टी, 28 गेंदों में सेंचुरी’: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी छूटे पीछे

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…

46 minutes ago

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

49 minutes ago