देश

‘बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर की मौजूदगी में कैसे पहुंचे ग्रामीण?’: जिलगा जंगल में हाथी को भगाने गए ट्रैक्टर पर हमला

Jilga Forest Elephant Attack: प्रियंका कौशल/कोरबा: छत्तीसगढ़ के कूदमुरा वन परिक्षेत्र के जिलगा जंगल में हाथी को खदेड़ने की कोशिश उस वक्त भारी पड़ गई, जब एक हाथी ने ग्रामीणों के ट्रैक्टर पर ही हमला बोल दिया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हालांकि, अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय वहां हाथी दल के साथ वन विभाग के बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर भी मौजूद थे.

खदेड़ने की कोशिश में भड़का हाथी

मिली जानकारी के मुताबिक, जिलगा जंगल इलाके में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर उसे जंगल की ओर भगाने पहुंच गए. ग्रामीण वाहन के जरिए हाथी को पीछे धकेलने का प्रयास कर रहे थे कि तभी हाथी भड़क गया और सीधे ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया.

हाथी के आक्रामक तेवर देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने इलाके के लोगों को बुरी तरह डरा दिया है.

अफसरों की मौजूदगी पर उठे सवाल

इस घटना के बाद अब वन विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जब मौके पर बीट गार्ड, डिप्टी रेंजर और प्रशिक्षित हाथी दल पहले से तैनात थे, तो आम ग्रामीणों को ट्रैक्टर लेकर हाथी के इतने करीब जाने की अनुमति किसने दी?

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बिना प्रशिक्षण भारी वाहनों से हाथियों को खदेड़ना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. फिलहाल पूरे मामले में विभागीय लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की जांच की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें: कोहरे के मौसम में यमुना एक्सप्रेसवे पर सख्ती, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कोहरे के मौसम में यमुना एक्सप्रेसवे पर सख्ती, 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

Yamuna Expressway Winter Safety Measures: सर्दियों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर…

17 minutes ago

’16 गेंदों में फिफ्टी, 28 गेंदों में सेंचुरी’: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी छूटे पीछे

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…

26 minutes ago

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

29 minutes ago

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

39 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

41 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

57 minutes ago