Coronavirus In Kashi: वाराणसी में फिर से कोरोना ने दस्तक दी है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एक जूनियर डॉक्टर समेत दो अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. तीनों संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है और इनका इलाज चल रहा है. इस खबर के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 10 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं. वाराणसी में नए मामलों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है. देश में इस समय 1009 एक्टिव केस हैं. हाल ही में 752 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव केस की संख्या चार अंकों में पहुंच गई है.
राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां 430 एक्टिव केस हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 मामले हैं.
राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. कंटेनमेंट और टेस्टिंग बढ़ा दी गई है.
अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में इस समय कोई एक्टिव केस नहीं है. बिहार में दो नए केस रिपोर्ट किए गए हैं.
हाल ही में कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है. इनमें महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मरीज की जान गई है. अच्छी बात ये है कि अब तक 305 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. हालांकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं. लोगों से अपील की गई है कि सावधानी बरतें, भीड़भाड़ से बचें और लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…