VHP Shiv Sena Meeting Delhi: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शिवसेना (शिंदे गुट) के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश, समाज और संगठन को लेकर लंबी बातचीत हुई.
इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा, हिंदू सामाजिक चेतना और भारत की संस्कृति पहचान को मजबूत करने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई.
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इस समय भारत न केवल राजनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है बल्कि एक तरह से सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर में है. इसलिए यह समय समाज से जुड़े संगठनों और राष्ट्रवाद के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग बेहद जरूरी है.
चर्चा के दौरान भारत की सनातन पहचान और सांस्कृतिक परंपरा को देश की स्थिरता का आधार बताया गया. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अगर देश को किसी भी वैचारिक या सामाजिक चुनौती का बेहतर सामना करना है तो उन्हें हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करना होगा.
इस बैठक में दोनों नेताओं ने सनातन धर्म और गौसंरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा की. नेताओं ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ पूजा-पद्धति नहीं है बल्कि यह भारत की जीवनशैली और सभ्यतागत सोच का आधार है.
वहीं गौसंरक्षण को भारतीय कृषि, गांवों की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा बताया. उन्होंने इस दिशा में समाज को जागरूक करने और संगठित प्रयास बढ़ाने की जरूरत बताई.
युवाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के नेताओं ने खास चर्चा की. जिसमें देश के भविष्य के लिए युवाओं की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि भविष्य को मजबूत बनाने के लिए ऐसी युवा पीढ़ी की जरूरत है जो राष्ट्र के प्रति समर्पित और अनुशासित हो.
ये भी पढ़ें- ‘जब रोकेंगे तो..’, धर्मयुद्ध यात्रा शुरु कर सरकार पर क्या बोल गए अविमुक्तेश्वरानंद?
भेंट के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी सनातन जड़ों, सांस्कृतिक स्वाभिमान और संगठित हिंदू समाज में निहित है. उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल राजनीतिक विजय की नहीं, बल्कि वैचारिक दृढ़ता, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और राष्ट्रहित में समर्पित व्यापक सामाजिक एकजुटता की है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…