देश

नए उपराष्ट्रपति चुनने के लिए इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग जल्द करेगा तारीखों का ऐलान

Vice President Election: चुनाव आयोग ने देश का नया उपराष्ट्रपति चुनने के लिए इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस जानकारी को लेकर आयोग ने प्रेस नोट जारी किया है. नोट में आयोग ने कहा कि “गृह मंत्रालय से जानकारी मिली है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया है. अब इस पद के लिए हमारी तरफ से चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.”

वहीं प्रेस नोट में चुनाव आयोग ने बताया है कि जल्द ही तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी. बता दें कि गृह मंत्रालय की तरफ से मंगलवार (22 जुलाई) को उपराष्ट्रपति का पद खाली होने से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया था.

चुनाव आयोग ने जारी किया प्रेस नोट

आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावों को लेकर जानकारी देते हुए प्रेस नोट में लिखा-“आर्टिकल 324 के तहत उपराष्ट्रपति के निर्वाचन का काम चुनाव आयोग की तरफ से किया जाता है. चुनाव आयोग ने अब इस पद के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. तैयारी पूरी होने के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा.”

आयोग ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि तारीखों का ऐलान करने से कुछ चीजें है जिन पर काम किया जा रहा है. इनमें से एक है- इलेक्टोरल कॉलेज तैयार करना.

बता दें कि इलेक्टोरल कॉलेज के तहत लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मिलाकर एक वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के नामित सदस्यों को भी वोटिंग का अधिकार दिया जाता है. आयोग ने बताया है कि चुनाव से पहले रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पर भी फैसला लिया जाता है.

वहीं नए उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार को लेकर भी क्यास लगाए जा रहे हैं. राज्यसभा के मौजूदा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Britain Visit: पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

28 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

28 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

36 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

40 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

47 minutes ago