Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Election Commission

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का ऐलान किया है. 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आएगी और 4 जनवरी 2027 को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3 अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं. राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है.

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्याओं का समाधान किया गया है. छूटे हुए योग्य मतदाताओं के लिए 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.

OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की. मुलाकात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने वोट चोरी के आरोपों का खंडन नहीं किया और उनसे इसके पुख्ता सबूत मांगे हैं, जिन्हें विपक्ष जल्द ही सौंपेगा.

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब खुद युवा ही सवाल उठाने लगे हैं? जानिए कनॉट प्लेस में डीयू छात्रों ने समोसे वाले नारे और नुक्कड़ नाटक से कांग्रेस पर कौन सा ऐसा तंज कसा, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है. पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने मार्च निकाला, जबकि लखनऊ और तेलंगाना में भी प्रदर्शन हुए.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अब निरंतरता में होंगे, क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह बेहद मुश्किल समय है.

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी SIR को लेकर विपक्ष का गुस्सा मंगलवार 6 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े हंगामे में बदल गया.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ सेवा की सीख लेनी चाहिए.

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला. सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की.