RJ Mahvash Wedding Rumours: सोशल मीडिया Influencer RJ Mahvash लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. Mahvash और क्रिकेटर Yuzvendra Chahal के लिंकअप की खबरें लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं और इसी बीच दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जा चुका है.
ये चर्चाएं सिर्फ दोनों के लिंकअप तक नहीं रुकी बल्की अब तो कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. अब इन अफवाहों के जवाब में RJ Mahvash का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी कमाल का है. तो आखिर क्या कहा Mahvash ने चलिए आपको बताते हैं…
भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और Mahvash को हाल ही में लंदन में साथ घूमते देखा गया था. वहीं साथ घूमते देखे जाने के बाद लोगों ने क्यास लगाना शुरू कर दिया कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं. अब इन अफवाहों से तंग आकर आखिरकार Mahvash ने चुप्पी तोड़ी है और अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.
Mahvash ने पोस्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि ये उनकी शादी की हैं. साथ ही कैप्शन में उन्होंने दुल्हे के भाग जाने का भी जिक्र किया है. हालांकि ये पोस्ट सच्चा नहीं है, सिर्फ अफवाह उड़ाने वालों के लिए एक तंज है.
RJ Mahvash ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“कुछ न्यूज चैनलों ने दावा किया कि 31 जून को मेरी शादी हो गई. ये फोटोज उसी के हैं. बस दुल्हा भाग गया. कोई करेगा मुझसे शादी?”
Mahvash ने अपने इस के जरिए उन लोगों पर तंज कसा है जो उनकी शादी की अफवाह फैलान में लगे हुए हैं. वहीं उनका ये पास्ट सामने आने के बाद कमेंट में लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं. साथ ही लोगों को Mahvash का वाइट ड्रेस में ये लुक काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Tanushree Dutta ने रोते हुए लगाई मदद की गुहार, बोलीं- “अपने ही घर में हो रहा हैरेसमेंट”, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
-भारत एक्सप्रेस
आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष…
BJP Seva Doot Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…
Ravi Kishan: रवि किशन ने अपने बारे में फैली 20 लीटर दूध और गुलाब की…
Mayawati On Constitution Day: संविधान दिवस पर मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का…
Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर…