Jagdeep Dhankhar: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. अब पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ को शुभकामनाएं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
गौरतलब है कि, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई की देर शाम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा देते हुए कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकों के सलाह का पालन करने के लिए वो तत्काल अपने पद से इस्तीफा देते हैं.”
बता दें कि, 11 अगस्त 2022 को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. उससे पहले उन्होंने 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के गवर्नर का पद भी संभाल चुके हैं.
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष पर लगातार हमले कर रहा है. कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत ने उनके इस्तीफे पर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा,
“हम जगदीप धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन यह इस्तीफा सदन शुरू होने से पहले भी दिया जा सकता था. अचानक से इस्तीफा देना अप्रत्याशित था.”
ये भी पढ़ें- गुजरात के सीएम रहते पीएम मोदी क्यों लिखते थे रिटायर्ड अफसरों को पत्र? मोदी स्टोरी की पोस्ट में हुआ खुलासा
गौरतलब है कि विपक्ष हमेशा से जगदीप धनखड़ पर पक्षपात करने का आरोप लगाता रहा है. अब अचानक से उनका इस्तीफा सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा करने के लिए काफी है. कांग्रेस इस मौके को हाथ से जाने देना नहीं चाहती. कांग्रेस जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को किसानों से जोड़कर दिखाना चाहती है. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस ऐसा करके बिहार चुनाव में पॉलिटिकल माइलेज लेना चाहती है.
– भारत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…