देश

मध्य प्रदेश: ‘सतपुड़ा’ की आग में EOK, लोकायुक्त से जुड़ी शिकायतों की फाइलें जलीं, कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार मिटाने का सिलसिला शुरू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में लगी आग घंटों बाद भी काबू में नहीं लाई जा सकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग तीसरे माले से 6वें मंजिल तक पहुंच चुकी है और इसमें EOK और लोकायुक्त में शिकायतों की जांच वाली फाइलें भी स्वाहा हो चुकी हैं. गौरतलब है कि इस बिल्डिंग में मध्य प्रदेश सरकार के तमाम विभाग हैं. लिहाजा, कई सारे महकमों की महत्वपूर्ण फाइलों के खाक होने की आशंका है.

आग के भीषण होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तस्वीरों में इसके लपटें खिड़कियों के बाहर तक निकलती दिखाई दीं. इसके अलावा तीसरी मंजिल से 6वीं मंजिल तक पहुंच गईं. सोमवार को 4 बजे लगी आग रात के साढ़े 8 बजे तक भी काबू में नहीं लाई जा सकी. इस आग में 30 से ज्यादा एसी ब्लास्ट कर गए हैं. अधिकांश फर्नीचर जलकर राख हो चुके हैं. लगातार 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं. SDERF और CISF की टीम भी पहुंची है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू करने की कोशिश जारी थी.

हालात पर CM शिवराज की नज़र

जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने नगर निगम के साथ आर्मी, IOCL, BPCL, एयरपोर्ट, CISF, भेल, रायसेन और मंडीदीप से फायर ब्रिगेज की गाड़ियां लगाई गई हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान तमाम महकमों से लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं.

कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप

सतपुड़ा भवन में लगी आग पर कांग्रेस ने साजिश की आशंका जाहिर की है. कांग्रेस नेताओं के तमाम अलग-अलग ट्विटर हैंडल से साजिश की बात कही गई. पार्टी के नेताओं ने आज प्रियंका गांधी की जबलपुर में हुई रैली से इस घटना को जोड़ने की कोशिश की. कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, “एक तरफ मप्र में प्रियंका गांधी का शंखनाद, वहीं दूसरी तरफ शिवराज के मंत्रालय के पास आग, सरकार की विदाई के पहले भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने का सिलसिला हुआ शुरू.” बहरहाल, आग लगने की घटना पर कांग्रेस ने राजनीतिक छिंटाकशी तेज कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago