देश

BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से दिल्ली और भाजपा में शोक की लहर

Vijay Kumar Malhotra Death: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के विकास में अहम योगदान देने वाले विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है. उनके निधन से दिल्ली के राजनीतिक, व्यापारिक और खेल जगत में शोक की लहर छा गई है. भाजपा नेताओं ने उनके निधन को दिल्ली और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

प्रवीण खंडेलवाल ने मल्होत्रा के खेल प्रेम को किया याद

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण खंडेलवाल ने मल्होत्रा को दिल्ली का सच्चा मित्र और व्यापारियों का मसीहा करार दिया. उन्होंने कहा, “मल्होत्रा जी ने दिल्ली के आधुनिक विकास की नींव रखी और राजधानी की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया. वे व्यापारिक समुदाय के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील थे. उनका सहयोग व्यापारियों के लिए ताकत का स्रोत था.”

खंडेलवाल ने उनके खेल प्रेम को भी याद किया और कहा कि मल्होत्रा का खेलों के विकास में योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा. उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

मनोज सिंह बिष्ट ने भी मल्होत्रा के निधन पर जताया गहरा दुख

वहीं, भाजपा नेता मनोज सिंह बिष्ट ने भी मल्होत्रा के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे. वे कुशल संगठनकर्ता थे और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में माहिर थे. वे हमेशा दिल्ली के विकास के बारे में सोचते थे. उनका निधन दिल्ली भाजपा और शहर के लिए बड़ा नुकसान है.” बिष्ट ने मुस्तफाबाद विधानसभा की जनता की ओर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें.

ये भी पढ़ें: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कौन हैं विजय कुमार मल्होत्रा?

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे. वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago