देश

BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra Death: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे. वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुख हुआ है. वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी. दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ॐ शांति!”

वीरेंद्र सचदेवा ने भी जताया शोक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. सचदेवा ने एक बयान में कहा “हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष, प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह अचानक निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे.” उन्होंने कहा, “प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की एक मिसाल था. जनसंघ के समय से ही उन्होंने दिल्ली में आरएसएस की विचारधारा के प्रसार के लिए लगातार काम किया. उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहा है और आगे भी रहेगा.”

दिल्ली भाजपा के अनुसार, विजय कुमार मल्होत्रा का केदारनाथ साहनी और मदन लाल खुराना के साथ राजनीति में सक्रिय योगदान रहा है. पार्टी उन्हें कई वर्षों तक दिल्ली में भाजपा को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने का श्रेय भी देती है.

मनमोहन सिंह को दी थी करारी हार

विजय कुमार मल्होत्रा की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के आम चुनाव में मानी जाती है, जब उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराया था. वे पिछले 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे, जिससे वे राजधानी में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं.” 2004 के लोकसभा चुनाव में, विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार थे जो अपनी सीट जीत सके.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

37 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

38 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago