Vikhroli Speaker Fall: 26 जनवरी को एक तरफ पूरा देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं महाराष्ट्र के विक्रोली टैगोर नगर के एक घर में मातम पसर गया. दरअसल अंबेडकर नगर इलाके में चल रहे 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान एक 3 साल की बच्ची के ऊपर स्पीकर गिर गया. स्थानीय लोगों ने फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी के मौके पर अंबेडकर नगर में एक पब्लिक प्रोग्राम रखा गया था. इस प्रोग्राम के लिए इलाके में बड़े-बड़े स्पीकर लगाए गए थे. इसी समय, एक 3 साल की बच्ची इलाके में खेल रही थी, तभी अचानक एक बड़ा स्पीकर उस पर गिर गया. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: क्यों हमला करा सकती है कांग्रेस? शकील अहमद ने लीक की ‘सीक्रेट चैट’, खोली राहुल गांधी की पोल
वीडियो में दिख रहा है कि इलाके में 26 जनवरी के प्रोग्राम के लिए गली में कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान गली की दोनों साइड बड़े-बड़े स्पीकर लगे थे. चलती गली में बचे खेल रहे थे. तभी वहां एक कबाड़ी वाला आया जिसके सिर पर एक कबाड़ के एक बड़ी पोटली राखी थी. बता दें कि जैसे ही वो कार्यक्रम स्थल को क्रॉस ही कर रहा था कि उसके ऊपर लगे स्पीकर के तार टकरा गए. जिसके बाद दोनों स्पीकर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े और वहां खेल रही एक 3 साल की बच्ची चपेट में आ गई. वहीं यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है.
बच्ची की मौत के बाद परिवारजनों ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में लग गई है. CCTV फुटेज खंखाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…