Kumar Vishwas on UGC Rules: देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू किए गए UGC Rules 2026 का विरोध अब सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक फैल गया है. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भी इस आग में घी डाल दिया है. कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्र की एक मार्मिक कविता शेयर करते हुए सवर्ण समाज की पीड़ा को आवाज दी है.
विरोध का मुख्य कारण यूजीसी रूल्स में एससी-एसटी, ओबीसी छात्रों, शिक्षकों/कर्मचारियों की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है. हालांकि, शिकायत के झूंठे पाए जाने पर किसी तरह के एक्शन की बात नहीं की गई है. इसी कारण इसका विरोध हो रहा है.
UGC के नए नियमों को लेकर कवि कुमार विश्वास ने दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्र की कविता पोस्ट की है. इसमें उन्होंने सवर्णों की वेदना को दिखाया है. उनके पोस्ट के बाद इस मामले में शियासत और अधिक तेज होने की आशंका जताई जा रही है. उन्हें भी सोशल मीडिया पर इस पोस्त को लेकर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हैशटैग #UGC_RollBack का इस्तेमाल करते हुए लिखा-
‘चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा’ #UGC_RollBack’
इन चार पंक्तियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कुमार विश्वास ने साफ तौर पर उन लोगों के सुर में सुर मिलाया है, जो यूजीसी के नए नियमों को एकतरफा और सवर्ण विरोधी बता रहे हैं. उनके इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “कविराज, हमें उम्मीद थी कि आप ही इस अन्याय के खिलाफ बोलेंगे.”
ये भी पढ़ें: ‘दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच डील’, इंडिया एनर्जी वीक में बोले पीएम मोदी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन नियमों में यह स्पष्ट नहीं है कि अगर कोई शिकायत ‘झूठी’ या ‘प्रतिशोध’ की भावना से की गई, तो शिकायतकर्ता पर क्या कार्रवाई होगी. इसे सवर्णों के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने का डर जताया जा रहा है. अब कुमार विश्वास जैसे सेलिब्रिटी का समर्थन मिलना UGC के नियमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. सरकार के सामने अब सवर्णों की नाराजगी और ओबीसी/दलित वोट बैंक को साधने की दोहरी चुनौती है.
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…