देश

गुरुद्वारे की गद्दी के लिए धुले में ‘खूनी खेल’ आधी रात को रणभूमि बना पवित्र स्थल

Violent Clash at Dhule Gurudwara । अंचल/धुले: महाराष्ट्र के धुले शहर से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण खबर सामने आई है. यहां के एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे की ‘गद्दी’ यानी प्रमुख पद और उसके कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच बीती रात भीषण हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुद्वारा परिसर रणक्षेत्र में बदल गया. दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडों का खुलकर इस्तेमाल किया गया. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है.

पूरी घटना (Dhule Violence News) की जड़ में पूर्व प्रमुख बाबा धीरज सिंह खालसा की हत्या बताई जा रही है. सिख समुदाय का एक बड़ा वर्ग बाबा रणवीर सिंह पर इस हत्या का आरोप लगा रहा है. आरोप है कि बाबा रणवीर सिंह ने पिछले दो दिनों से अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारे पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. इसी बात को लेकर गुस्साए लोग जब कल रात गुरुद्वारे पहुंचे, तो स्थिति बेकाबू हो गई.

खूनी संघर्ष और पथराव की रात (Dhule Gurudwara Leadership Dispute)

बीती रात धुले के गुरुद्वारे में शांति उस वक्त भंग हो गई जब दो गुट आमने-सामने आ गए. गद्दी पर कब्जे को लेकर शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुद्वारा परिसर के अंदर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके जवाब में बाहर खड़ी भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिंसा की खबर फैलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया.

हत्या का कनेक्शन और 48 घंटे का कब्जा

इस विवाद की पृष्ठभूमि काफी गहरी है. सिख समुदाय का आरोप है कि गुरुद्वारे के पूर्व प्रमुख बाबा धीरज सिंह खालसा की हत्या के पीछे बाबा रणवीर सिंह का हाथ है. इसी रंजिश के चलते बाबा रणवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले दो दिनों से गुरुद्वारे पर अवैध कब्जा कर लिया था. समुदाय के लोग इस कब्जे का विरोध कर रहे थे. बीती रात जब विरोध चरम पर पहुंचा, तो बाबा रणवीर सिंह के समर्थकों और विरोधियों के बीच यह खूनी संघर्ष छिड़ गया.

ये भी पढ़ें: सोमनाथ के 1000 साल: पीएम मोदी बोले- मिटाने वाले मिट गए, खोला पंडित नेहरू के विरोध का राज

हिरासत में लिए गए 8 लोग

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला. पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी बाबा रणवीर सिंह और उनके सात साथियों को हिरासत में ले लिया है. धुले के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अजय देवरे ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गुरुद्वारा परिसर छावनी में तब्दील हो चुका है और स्थिति नियंत्रण में है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

33 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

54 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago