देश

Viral Video: पत्नी से नाराज हुआ पति, CCTV में कैद हुई सरपंच की घिनौनी करतूत

हरियाणा सरकार महिलाओं के हित के बहुत सारे कार्य कर रही है. इसका एक उधारण है, ग्राम पंचायत चुनावों में 50 फीसदी महिलाओं को आगे लाकर सम्मान दिया गया हैं, लेकिन भिवानी के सिरसा घोघड़ा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. बता दें कि भिवानी जिले के गांव सिरसा घोघड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वर की शर्मसार कर देने वाली घिनौनी करतूत देखने को मिली है. सरपंच अपनी पत्नी को काफ़ी बेरहमी से पीट रहा है. और सरपंच की ये करतूत कैमरे में कैद हो चुकी है.

शर्मसार कर देने वाली घिनौनी करतूत

सिरसा घोघड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वर की घिनौनी करतूत ससीसीटीवी कैमरे में  क़ैद हो गयी है. फुटेज में सरपंच अपने ही घर के आगे सीढ़ियों पर पत्नी को पैरों से ठोकर मार रहा है और बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहा है. जैसा की अपने देखा था की इस बार सरकार ने ग्राम पंचायत चुनावों में 50 फीसदी महिलाओं को आगे लाकर काफ़ी सम्मान दिया, लेकिन सरपंच ईश्वर अपने ही घर पर पत्नी को सरेआम इतनी बेरहमी से ठोकरों से मारते हुए  अपनी घिनौनी सोच को जगजाहिर कर रहा है.

 

सोशल मी‌डिया पर भी काफी वायरल हो रहा

सरपंच का ये विडियो सोशल मी‌डिया पर इन दिनो काफी वायरल हो रहा है. इस विडीओ पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और विकास एवं पंचायती विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली से इस तरह से मानवता को शर्मशार कर देने वाले सरपंच ईश्वर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में आप साफ देख सकते है कि दो बुजुर्ग महिलाएं सरपंच को रोकने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन घमंड में चूर सरपंच उन बुजुर्ग महिलाओं को धक्का दे कर सभी हदे पार कर रहा है. गांव के लोगों ने सरकार से सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago