देश

युद्ध के समय मौन की ताकत को पीएम मोदी से बेहतर कौन समझ सकता है: विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ की. ‘कश्मीर फाइल’ फेम निर्देशक ने इसे ‘पीएम मोदी की रणनीति’ का करार दिया, साथ ही महाभारत और चाणक्य के संदर्भ का जिक्र कर युद्ध के समय मौन की अहमियत बयां की.

‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “महाभारत और चाणक्य ने हमें सिखाया है कि युद्ध सिर्फ मैदान में नहीं लड़ा जाता, बल्कि यह मन में लड़ा जाता है. ज्यादा बातचीत से संकल्प कमजोर पड़ जाते हैं, योजनाएं उजागर हो जाती हैं और दरार पड़ती है. असली ताकत मौन या उद्देश्यपूर्ण भाषण में निहित है.”

अग्निहोत्री ने आगे लिखा, “ भारत-पाक युद्ध विराम सिर्फ विराम नहीं है. यह एक मनोवैज्ञानिक पुनर्संतुलन है. यह याद दिलाता है कि संयम जब रणनीतिक हो, तो यह उकसावे से शक्तिशाली हो सकता है. जैसा कि पुराने लोग कहते थे- कभी-कभी खामोशियां भी बहुत कुछ बयां कर जाती हैं और यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर कौन जानता है!”

विवेक रंजन देश के मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं और अक्सर अपनी स्पष्ट राय रखते नजर आते हैं.

शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर महाभारत के उद्योग पर्व के 34वें अध्याय का जिक्र किया था. पोस्ट में उन्होंने बताया, ” “न हि वाक्यं प्रयुञ्जित युद्धे युद्धं समास्थितः वाक्यं हि क्षिप्रं हृदयं विदारयति योधृणाम. कृष्ण युद्ध के समय अनावश्यक भाषण न देने की सलाह देते हैं, शब्दों का असर योद्धाओं पर पड़ता है.

इसके साथ ही उन्होंने महाभारत, भीष्म पर्व के 23वें अध्याय का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया, ” भीष्म सलाह देते हैं, लड़ाई के दौरान मौन साहस जितना ही महत्वपूर्ण है. शब्द मनोबल तोड़ सकते हैं, जबकि मौन ध्यान और दृढ़ संकल्प बनाए रख सकता है.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो बतौर निर्देशक विवेक रंजन की बंगाल त्रासदी और हिंदू नरसंहार पर बनी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर किया है. तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘द दिल्ली फाइल्स’ में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: बीते 3-4 दिनों में दिखी भारतीय टेक्नोलॉजी की ताकत, आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा देश: मोदी सरकार के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

2 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

45 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

46 minutes ago

8th Pay Commission: छुट्टियों के कैश का बदलने वाला है नियम? रिटायरमेंट फंड में सीधे हो सकता है बड़ा इजाफा

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के लीव इनकैशमेंट की सीमा…

1 hour ago