केंद्रीय साइंस और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि बीते तीन-चार दिनों में भारतीय टेक्नोलॉजी की ताकत सभी ने देखी और देश तेजी से इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है.
नेशनल टेक्नोलॉजी डे के मौके पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह दिन पोखरण परमाणु बम टेस्ट की सफलता के तौर पर याद किया जाता है. 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ के रूप में घोषित किया था.
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकल में बीते एक दशक में देश में साइंस टेक्नोलॉजी इनोवेशन काफी आगे बढ़ गया है. बीते तीन-चार दिनों में जो भी टेक्नोलॉजी आपने देखी है, उनमें से ज्यादातर का अधिग्रहण 2014 के बाद किया गया है.”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “इस कारण मेरा मानना है कि 27 साल पहले नेशनल टेक्नोलॉजी डे की शुरुआत के समय जो संकल्पना की गई थी, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक दशक में सही साबित किया है.”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने टेक्नोलॉजी और साइंटिफिक इंस्टीट्यूशन के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने का फैसला लिया है.
इसके जरिए हमारा उद्देश्य वैज्ञानिक विशेषज्ञों और इन संस्थानों में काम करने वाले अन्य लोगों को आश्वस्त करना है कि हम उनके संपर्क में हैं और उनकी अच्छी देखभाल भी कर रहे हैं.
केंद्र सरकार ने सीमा सटे जम्मू और कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात के उत्तर-पश्चिम इलाकों में मौजूद टेक्निकल और साइंटिफिक इंस्टॉलेशन की सुरक्षा को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है.
इसके लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और साइंटिफिक एवं टेक्निकल विभागों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई थी.
इस बैठक का फोकस विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर, पंजाब, लद्दाख और भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में रिसर्च और साइंटिफिक सुविधाओं की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा पर था.
ये भी पढ़ें: आधुनिक युग का एयर डिफेंस सिस्टम : अपने जिस उत्पाद पर खुद चीन नहीं करता भरोसा, उसकी वजह से ही पाकिस्तान में मची तबाही
-भारत एक्सप्रेस
US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…
Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…
Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…