Vice Presidential Election: भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जीते हैं. इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने वोट डाले, जिनमें से 752 वैलिड है और 15 वोट इनवैलिड घोषित कर दिए गए. मतगणना के नतीजों के अनुसार, सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले हैं. वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को केवल 300 वोट मिल पाए.
उपराष्ट्रपति चुनाव में अब तक संसद के 98% सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. कुल 781 सांसदों में से 12 सांसदों ने वोट नहीं डाला. यानी 769 सांसदों के वोट दर्ज हुए.
बता दें कि आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद होते हैं. वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं. इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 13 वोटिंग में शामिल नहीं हुए. इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला. एनडीए 427 सांसदो ने वोट किया. मतगणना के दौरान 452 वोट सीपी राधाकृष्णन को मिले. इससे उनकी स्पष्ट जीत हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…