देश

पूर्वांचल की गोरखपुर, घोसी और गाजीपुर समेत यूपी की 13 लोकसभा और सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट के लिए मतदान आज

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर आज शनिवार को मतदान होने जा रहा है. आज के दिन मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. राज्य की इन 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर उपचुनाव के लिए भी एक जून को मतदान होगा.

राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं. वहीं निर्वाचन आयोग के अनुसार, सातवें चरण में 13 लोकसभा सीट पर कुल 2,50, 56877 मतदाता हैं जिसमें 1,33,10897 पुरुष, 1,17,44 922 महिला और 1058 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं, जो 11 जिलों में स्थित हैं. सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

गोरखपुर में सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

वाराणसी से जहां पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सीधी प्रतिष्ठा से जुड़ा है, जहां से योगी लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं. अब तक दो उप चुनावों (1970 और 2018) समेत कुल 19 बार हुए चुनावों में गोरखपुर सीट पर योगी के अलावा चार बार उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और एक बार गुरु महंत दिग्विजय नाथ सांसद रह चुके हैं. योगी गोरखपुर शहर के विधायक और प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं.

दुद्धी विधानसभा में इसलिए हो रहा उपचुनाव

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सोनभद्र जिले में दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भाजपा विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने से उनकी अयोग्यता के बाद यह सीट खाली हो गई थी.

रवि किशन और अनुप्रिया पटेल जैसे बड़े चेहरे मैदान में

यूपी में  इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं. अकेले बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘भारत एक्सप्रेस’ पर देखिए TV इतिहास का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL

इन क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी भी मैदान में

सातवें चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट से रिंकी कौल चुनावी रण में हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा प्रमुख व उप्र के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मुकाबले में हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

10 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

11 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

16 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

41 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

46 minutes ago

समंदर में बारूदी धमाका! अमेरिका खा घाटा या ईरान का प्रोपेगैंडा? NASA के सैटेलाइट ने खोली पहेली

Strait of Hormuz Incident: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा- होर्मुज में दो तेल टैंकर…

1 hour ago