सरकारी सेवा में जब भी मिसाल दी जाएगी तब केरलम के वायनाड जिले की कलेक्टर मेगाश्री डी आर का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाएगा. 2017 बैच की इस आईएएस अधिकारी ने प्रसव के केवल छह दिन बाद ही अपने कैंप ऑफिस से कामकाज संभालकर सबको हैरान कर दिया था. अब अपने उत्तराधिकारी को प्रभार सौंपने के बाद वह आखिरकार दो महीने के मातृत्व अवकाश पर जा रही हैं.
बुधवार को अपने फेयरवेल के दौरान जब उन्होंने अपनी तीनों बेटियों (नवजात शिशु सहित) के साथ कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश किया, तो वह पल हर किसी के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक बन गया.
यह घटना किसी फिल्मी कहानी जैसी लग सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. वायनाड की कलेक्टर के रूप में यह मेगाश्री का एक सामान्य कार्यदिवस था. 24 अगस्त को उन्होंने अपने सभी आधिकारिक दायित्वों और बैठकों को पूरा किया और दिन का काम खत्म करने के बाद सीधे अस्पताल में भर्ती हो गईं.
इसके अगले ही दिन यानी 25 अगस्त को उन्होंने अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया. लेकिन आराम करने के बजाय, वह बच्चे के जन्म के महज छह दिन बाद यानी 1 सितंबर से ही अपने कैंप ऑफिस से फाइलों को निपटाने और आधिकारिक काम करने वापस लौट आईं.
ये भी पढ़ें: छी..छी..डायरेक्टर साहब ही; जमुई में शिक्षा जगत शर्मसार, बेटी किस आरोप से हिला प्रशासन?
अपनी इस अनोखी कार्यशैली को लेकर हो रही चर्चाओं पर मेगाश्री बेहद सहज नजर आती हैं. उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद भी जिला कलेक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का मेरा फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत था. यह कतई अनिवार्य नहीं है कि हर कोई मैटरनिटी लीव छोड़े. यह फैसला पूरी तरह से हर महिला की अपनी शारीरिक क्षमता, स्वास्थ्य और परिस्थितियों पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि-
पांच दिन के विश्राम के बाद उन्होंने फाइलों की मंजूरी के लिए काम शुरू कर दिया था और हाल ही में ‘गुड मॉर्निंग कलेक्टर’ कार्यक्रम के तहत कॉलेज के छात्रों के साथ ऑनलाइन संवाद भी किया था.
कर्नाटक के चित्रदुर्ग की रहने वाली मेगाश्री ने 10 जुलाई 2024 को वायनाड जिला कलेक्टर के रूप में पदभार संभाला था. कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही उनके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती आई, जब 30 जुलाई को वायनाड में भीषण भूस्खलन हुआ था. उन्होंने उस कठिन समय में राहत और बचाव कार्यों का नेतृत्व किया और तब से लेकर अब तक बचे हुए लोगों के पुनर्वास और नए टाउनशिप के निर्माण कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…