Jamui Private School Molestation Case: जमुई/पुरुषोत्तम कुमार: बिहार के जमुई जिले से शिक्षा जगत को झकझोर कर रख देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. टाउन थाना क्षेत्र के एक नामचीन प्राइवेट आवासीय विद्यालय (Residential School) के निदेशक पर कार्यालय कक्ष में एक छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है. इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
हंगामा और हॉस्टल के गेट पर ताला लगाने का आरोप (school director accused in Jamui)
रविवार को जब पीड़ित परिवार अपनी बेटी से मिलने विद्यालय पहुंचा, तो स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें मिलने से रोकने के लिए छात्रावास (Hostel) के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया ताकि वे अपनी बच्ची से बात न कर सकें. काफी देर तक चले हंगामे और दबाव के बाद जब परिवार की मुलाकात छात्रा से कराई गई, तो उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई.
पीड़िता का आरोप है कि उसे अनुशासन के नाम पर डायरेक्टर के ऑफिस में बुलाया गया था, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई. वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद एक अन्य छात्रा ने भी आगे आकर आरोप लगाया है कि निदेशक का व्यवहार कई अन्य छात्राओं के प्रति भी ठीक नहीं रहा है और पहले भी ऐसी हरकतें की जा चुकी हैं.
सीसीटीवी का न होना खड़े कर रहा बड़े सवाल
इस पूरे घटनाक्रम में एक और बात सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि पूरे स्कूल और हॉस्टल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन जिस निदेशक के कक्ष में यह घटना घटी, वहां कोई कैमरा नहीं लगाया गया था. यह तथ्य पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बनाता है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी (Jamui police action)
रविवार शाम पीड़ित परिवार की ओर से टाउन थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है. मामला तूल पकड़ते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी निदेशक को पूछताछ के लिए टाउन थाना ले आई. जमुई के एसडीपीओ दीप्ति मोनाली इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बिहार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jamui News | Crime News | Bihar News | School Director Molestation | Women Safety | Breaking News | Latest News | Bharat Express
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


