देश

Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में होगी बारिश

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत को इस समय भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, कम से कम पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, यानी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

बादलों की गर्जना के साथ बारिश

वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्व-पश्चिम राजस्थान में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. कहीं बादलों की गर्जना के साथ बारिश होगी तो कहीं बिजली भी गिर सकती है. कुछ इलाकों में आंधी भी आ सकती है. मौसम के इस मिजाज के कारण अगले पांच दिनों तक लगभग पूरे देश में लू नहीं चलेगी. पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्व-पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राजधानी में इस महीने के अंत तक मौसम का काफी सुहाना हो जाएगा. एक और पश्चिमी विक्षोभ 27 अप्रैल से इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जबकि 29 और 30 अप्रैल को हल्की बारिश की उम्मीद है, मौसम अधिकारियों ने कहा कि 27 अप्रैल से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, पारा महीने के अंत तक 40 डिग्री के निशान से नीचे रहेगा.

अधिकतम तापमान सामान्य निशान से नीचे मंडरा रहा है और 1 मई तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहे सकता है. मोटे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप तेज़ हवाएं, बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी जो दिल्ली-एनसीआर को प्रभावित करेगी.

ये भी पढ़ें- Dantewada Naxal Attack: मार्च से जून तक 4 महीने… नक्सलियों का TCOC…13 साल में 200 से अधिक जवान हुए शहीद

जम्मू कश्मीर में मौसम ने करवट ली, बारिश के साथ ओले गिरे

जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बदला बदला सा है. इस दौरान कठुआ के बिलावर के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे. कई जगहों पर आंधी-तूफान से फसल समेत अन्य को नुकसान पहुंचा है. मेंढर क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक घर को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago