मनोरंजन

KKBKKJ Box Office: छठे दिन थम गई ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब, महज इतने करोड़ की कमाई

KKBKKJ Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, दग्गुबती वेंकटेश के साथ राघव जुयाल, पलक तिवारी, भूमिका चावला, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम ने मेन रोल प्ले किया है, आखिरकार ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरीं ईद के मौके पर रिलीज हुई भाईजान की इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिले लेकिन फैंस ने सलमान खान स्टारर फिल्म को खूब प्यार दिया है. हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक टिकट खिड़की पर कलेक्शन नहीं कर रही है. पहले वीकेंड शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जारी है. आइए यहां जानते हैं ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को कितने करोड़ की कमाई की है.

KKBKKJ का क्या था छठे दिन का कलेक्शन

सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये कमाए. किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन लगभग 63% की छलांग लगाते हुए 25.75 करोड़ रुपये की रिकवरी की. 5वें दिन फिल्म में गिरावट देखी गई और इसने 7 करोड़ रुपये कमाए. अब, छठे दिन फिल्म में एक और गिरावट देखने को मिल सकती है. SacNilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को महज 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 87.15 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Film: यामिनी के प्यार में पागल हुए Yash Kumar, ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ’ का ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

KKBKKJ 100 करोड़ क्लब में शामिल

‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर रही है लेकिन यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड सलमान खान की फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम सहित कई अन्य कलाकार हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago