देश

Weather Update: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंड की दस्तक, दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक गिरा तापमान

Weather Update: देश के कई हिस्सों में अक्टूबर का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लोगों ने अब पंखे-कूलर बंद कर हल्के कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं.

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस बार सर्दी ने सामान्य से पहले दस्तक दी है, और इसके पीछे की बड़ी वजह है पहाड़ों पर जल्दी हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से चल रही ठंडी हवाएं, जो अब मैदानों तक पहुंच चुकी हैं.

उत्तर भारत में बढ़ी ठंडक

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. दिन में हल्की धूप के साथ ठंडी हवा का मेल अब ‘विंटर फील’ दे रहा है, जो आमतौर पर दिवाली के बाद महसूस होती है.

शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. वहीं, रिज और लोधी रोड इलाकों में तापमान और नीचे गिरकर क्रमशः 17.4°C और 17.6°C तक पहुंच गया.

पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार बर्फबारी जल्दी शुरू हो गई है. गुलमर्ग में 2 से 3 अक्टूबर के बीच सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हुई, जिससे ठंडी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने लगीं. इसका असर साफ दिख रहा है दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में तापमान तेजी से गिर रहा है और सुबह-शाम हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है.

ये भी पढ़ें- Haryana: PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत, जानें किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

यूपी में अब शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मानसून पूरी तरह विदा ले लेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 16 अक्टूबर के बीच राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.

दिन में धूप तेज रहेगी लेकिन रातें ठंडी होंगी. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों बलिया, गाजीपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में अभी हल्की बारिश का असर है, जो अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

32 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

48 minutes ago