Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Haryana: PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत, जानें किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

PM Modi Visit To Haryana: प्रधानमंत्री मोदी का सोनीपत दौरा न केवल हरियाणा के लिए गौरव की बात होगा, बल्कि राज्य की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा.

PM Modi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Sonipat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए हरियाणा के सोनीपत का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को नई गति और दिशा देगा और “विकसित भारत – विकसित हरियाणा” के संकल्प को और मजबूत करेगा.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए. उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने उन परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास होना है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएं.

जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले एक दशक में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और निवेश को बढ़ावा देने के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में से एक है.

हरियाणा के लिए गौरव की बात यह दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल हरियाणा के लिए गौरव की बात है, बल्कि राज्य की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है, जिससे निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा.”

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) सुधीर राजपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital