आज 25 अप्रैल है और देश के मौसम ने इस वक्त वह रूप ले लिया है जिससे हर कोई खौफ खाता है. उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के राज्यों में सूरज की तपिश अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, तो यूपी के बांदा और मध्यप्रदेश के खजुराहो में आसमान से आग बरस रही है. हालांकि, इस भीषण गर्मी और लू के ‘डबल अटैक’ के बीच एक राहत भरी खबर भी है- देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है.
राजधानी दिल्ली में इस वक्त घर से बाहर कदम रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. शुक्रवार को दिल्ली के रिज इलाके में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. सफदरजंग में भी तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा रहा. थार रेगिस्तान और बलूचिस्तान से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने दिल्ली को एक ‘भट्टी’ बना दिया है.
गर्मी तो खैर अपनी जगह है ही, लेकिन दिल्ली की हवा भी अब साथ छोड़ रही है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 के पार चला गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. कुछ इलाकों में तो यह 300 के करीब है, जिसका मतलब है कि गर्मी के साथ अब लोगों को घुटन का भी सामना करना पड़ रहा है. राहत की बात बस इतनी है कि 26 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे रविवार के बाद हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है.
यूपी का हाल तो और भी बुरा है. राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां पारा 42.5 डिग्री तक जा पहुंचा. उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में लू का कहर जारी है. भीषण गर्मी की वजह से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है. लखनऊ के पुरनिया इलाके में केबल कटने से हुए धमाके और घंटों बिजली गुल रहने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. ट्रेनों में भी मुसाफिरों का बुरा हाल है; एसी फेल होने और पानी की किल्लत की वजह से यात्री पसीने से तरबतर होकर सफर करने को मजबूर हैं.
हालात को देखते हुए योगी सरकार ने स्कूलों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. अब स्कूलों में प्रार्थना सभाएं धूप में नहीं होंगी और आउटडोर एक्टिविटी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. बच्चों के मिड-डे मील और फर्स्ट-एड किट में ओआरएस (ORS) रखना अनिवार्य कर दिया गया है.
एमपी में भी गर्मी ने अब अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है. खजुराहो और नौगांव में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर और उज्जैन भी तप रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में यहां पारा 2 से 4 डिग्री और बढ़ सकता है. हालांकि, राहत की उम्मीद यहां भी महीने के अंत में है, जब हल्की बारिश और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
झारखंड के लोगों के लिए मौसम विभाग ने सबसे बड़ी राहत की खबर दी है. पलामू में पारा 43.6 डिग्री होने के बाद अब वहां मौसम ‘यू-टर्न’ लेने वाला है. 25 से 30 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की संभावना है. रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. विभाग ने ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए लोगों को वज्रपात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है.
बता दें कि जहां एक तरफ राजस्थान और हरियाणा की सूखी हवाएं मैदानी इलाकों को झुलसा रही हैं, वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने वाली हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें, हल्के सूती कपड़े पहनें और दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.
ये भी पढ़ें: RBI ने रद्द किया Paytm Payments Bank का लाइसेंस, जानें ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…