Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

western disturbance

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम ने करवट बदल ली है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान 32 डिग्री तक गिर गया है.

देशभर में भीषण गर्मी के दौर के बाद अब मौसम बड़ा यू-टर्न लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 19 राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

6 मई को देश के 14 राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यूपी के लखनऊ और आगरा में मई महीने के ठंडक के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में भीषण लू और 47 डिग्री तक पहुंच चुके पारे के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

दिल्ली, यूपी और एमपी में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. लू के बीच राहत की खबर यह है कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट है और दिल्ली-NCR में भी रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की उम्मीद है.

देश के बड़े हिस्से में कुदरत का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है. आज 8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में जहां बादलों का डेरा है, वहीं यूपी और एमपी में 60 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाओं और ओलों का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

साल 2026 के अप्रैल में कुदरत का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है. आज 7 अप्रैल को उत्तर भारत से लेकर बिहार और राजस्थान तक आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट जारी किया गया है.

साल 2026 का अप्रैल महीना चिलचिलाती धूप की जगह आंधी और बारिश की गवाह बन रहा है. उत्तर भारत से लेकर बिहार तक दो शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' सक्रिय हैं, जिससे अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं.

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का 'पावर प्ले' देखने को मिलेगा, वहीं पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

होली के बाद गर्मी की उम्मीद थी, लेकिन कुदरत ने 'यू-टर्न' ले लिया है. आज देश के 19 राज्यों में आंधी और बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. दिल्ली-NCR में जहां जनवरी जैसी ठिठुरन लौट आई है, वहीं यूपी-बिहार में बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है.