Weather Update 5 August: देश भर में मानसून का सबसे खतरनाक और खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है. दरअसल मौसम विभाग (IMD) ने आज 5 अगस्त के लिए उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने और भयंकर आंधी का महा-अलर्ट (Rain Alert 5 August) जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा और उसके आसपास के ऊपरी वायुमंडल में एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) बन गया है, जबकि उत्तर-पश्चिम बिहार पर भी एक वेदर सिस्टम एक्टिव है. इन दोहरे चक्रवाती तूफानों के कारण अगले कुछ घंटों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और बादलों का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आज 5 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत 15 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के पटियाला में मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए भारी तबाही की आशंका जताई है.
इसके साथ ही लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में भी मौसम बेहद खराब रहेगा. किसानों, राहगीरों और खुले इलाकों में रहने वालों को बिजली चमकने के दौरान बाहर न निकलने की सख्त चेतावनी दी गई है.
All India weather warning for next 7 days
(i) Isolated heavy to very heavy rainfall likely over Northeast & adjoining East India during next 2 days and isolated heavy rainfall for subsequent 5 days. Isolated extremely heavy rainfall (≥ 21cm) likely over Sub-Himalayan West… pic.twitter.com/gfZwejx27O
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 4, 2026
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ समेत 20 से ज्यादा जिलों में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. वहीं बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया और चंपारण समेत 21 जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन सकती है.
राजधानी दिल्ली और सटे NCR में आज 5 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ट्रैफिक और जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है.
उधर झारखंड के साहेबगंज, दुमका, धनबाद, बोकारो और रांची में आज 60Km/h की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी आंधी-बारिश की वजह से बिजली गुल होने और पेड़ उखड़ने का डर है.
राजस्थान के जैसलमेर, सवाई माधोपुर, करौली, हनुमानगढ़ और झुंझुनू में आज भारी बारिश के साथ 60Km/h का तूफान आ सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों की बात (Weather Update Today in hindi) करें तो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में 70 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने और बादल फटने जैसी स्थिति का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, शिमला और कांगड़ा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू और अनंतनाग में भूस्खलन और सड़कों के धंसने का खतरा बढ़ गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…