देश

आसमान से बरस रही आग! दिल्ली से बिहार तक 40 के पार पहुंचा पारा, कब मिलेगी राहत? जानें मौसम का पूरा हाल

Today Weather: आज 22 अप्रैल है और देश के मौसम में इस वक्त ‘आग और पानी’ की जंग छिड़ी हुई है. एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्यों में आसमानी आफत बरस रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, जिससे न केवल दिन की तपिश बढ़ गई है, बल्कि अब ‘वॉर्म नाइट’ (गर्म रातों) का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

उत्तर और मध्य भारत: भट्टी की तरह तप रहे हैं मैदान

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं है; यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान की ऊंचाई पर चलने वाली ‘जेट स्ट्रीम’ और पश्चिमी विक्षोभ की कमी की वजह से हवा बिल्कुल शुष्क है, जो लू (Heatwave) की स्थिति को और गंभीर बना रही है.

यूपी का बांदा जिला इस वक्त देश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जहां पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है.

मध्य प्रदेश (MP Weather) की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है. खजुराहो और नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, रतलाम और धार समेत 10 जिलों में लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. खास बात ये है कि अब रात का तापमान भी सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक रहने लगा है, जिसे तकनीकी भाषा में ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है.

बिहार और झारखंड: गर्म आंधी और गरज-चमक का दोहरा वार

बिहार (Bihar Weather) में जहां एक तरफ लू चल रही है, वहीं दूसरी ओर 22 अप्रैल को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म आंधी (थंडरस्क्वॉल) चलने की आशंका है. पटना और गया जैसे जिलों में दोपहर के वक्त बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है.

झारखंड (Jharkhand Weather) में भी पलामू और चाईबासा जैसे इलाकों में पारा 43 डिग्री के पार है. हालांकि, झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि 24 अप्रैल से रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके लिए विभाग ने सतर्क रहने को कहा है.

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

मैदानी इलाकों की तपिश के उलट, पूर्वोत्तर भारत में कुदरत का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

असम और मेघालय में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में जलभराव न होने दें, क्योंकि तेज बारिश फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में धूप

उत्तराखंड में मौसम की लुका-छिपी जारी है. केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके असर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. हालांकि, देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी जिले अभी भी तपते रहेंगे.

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMD और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. अगर निकलना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें. शरीर में पानी की कमी न होने दें. नींबू पानी, ओआरएस और नारियल पानी का सेवन करते रहें.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: गजकेसरी योग से खुलेंगे भाग्य के रहस्य, कौन पाएगा छुपा हुआ सौभाग्य?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: सांबा बॉर्डर पर मिला संदिग्ध ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन जारी

Samba Drone Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ को…

36 seconds ago

देखते रह जाएंगे नजारा… ! दिल्ली में मुनक नहर पर बन गया ‘सुपर हाईटेक’ छठ घाट, BJP अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर किनारे करीब 11 किलोमीटर…

16 minutes ago

UP Election Strategy: बीजेपी का बड़ा फैसला, इन दिग्गज मंत्रियों और MLC को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति पर…

17 minutes ago

आर्मी पोस्ट जाते वक्त रास्ते में क्या हुआ? किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव मिलने से हड़कंप, ड्रोन से खंगाले जा रहे जंगल

Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों के…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया खास संस्कृत सुभाषित, बताया- कैसे रत्नदीप की तरह चमकते हैं निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोकोपकार से जुड़ा एक संस्कृत सुभाषित…

44 minutes ago

Ramayana at Oscars: क्या ‘रामायण’ के आने से ‘गोंधळ’ का पत्ता होगा साफ? ऑस्कर के नियमों का पूरा गणित जानिए

Ramayana Part 1 Oscars: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट-1' को जनरल कैटेगरी की डेडलाइन से…

47 minutes ago