Bharat Express DD Free Dish

स्कंद षष्ठी और बुधवार व्रत: गणेशजी व कार्तिकेय की पूजा से मिलेगा विशेष फल, कौन सा योग खोलेगा भाग्य का रहस्य?

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: 22 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल पक्ष षष्ठी और बुधवार व्रत का संयोग है. आज गणेशजी और भगवान कार्तिकेय की पूजा रवि योग में होगी. जानिए आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: 22 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और साथ ही बुधवार व्रत भी है. इस दिन भगवान गणेश और उनके भाई भगवान कार्तिकेय की पूजा विधि-विधान से की जाती है. स्कंद षष्ठी का पर्व देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है. श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भगवान स्कंद की आराधना करते हैं.

गणेशजी और कार्तिकेय की पूजा

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. इस दिन गणेशजी की पूजा करने से बुद्धि, वाणी और व्यापार में लाभ मिलता है. आज स्कंद षष्ठी होने के कारण गणेशजी के साथ उनके भाई कार्तिकेय की भी पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ज्ञान, तर्क और संचार का कारक माना गया है. बुधवार का व्रत रखने से बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल होती है. इस दिन स्नान कर हरे वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. भगवान गणेश को दूर्वा, हरी मूंग दाल, हरे फल और मोदक अर्पित करें. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. व्रत रखने वाले लोग फलाहार या सात्विक भोजन करते हैं.

आज का पंचांग

  • तिथि: षष्ठी रात 10:49 बजे तक, उसके बाद सप्तमी
  • नक्षत्र: आर्द्रा रात 10:13 बजे तक, फिर पुनर्वसु
  • करण: कौलव दोपहर 12:01 बजे तक, तैतिल रात 10:49 बजे तक, फिर गर
  • योग: अतिगण्ड सुबह 9:08 बजे तक, उसके बाद सुकर्मा
  • दिन: बुधवार
  • चंद्र राशि: मिथुन
  • सूर्य राशि: मेष

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: सुबह 5:49 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:49 बजे
  • चंद्रोदय: सुबह 9:50 बजे
  • चन्द्रास्त: रात 12:25 बजे (23 अप्रैल)

शुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: 12:20 से 1:58 बजे
  • यमगण्ड: 7:27 से 9:04 बजे
  • गुलिक काल: 10:42 से 12:20 बजे
  • दुर्मुहूर्त: 11:54 से 12:46 बजे
  • वर्ज्य: 7:45 से 9:14 बजे
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read