Weather Update: देशभर में बदलते मौसम के साथ ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने ठंडी सर्द हवाओं, यानी कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-NCR में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है. आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के साथ कोहरे का सिलसिला शुरू हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. इस बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. इतना ही नहीं, आने वाले पूरे हफ्ते में कई जगहों पर बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है.
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ा हुआ है और राजधानी का AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो “गंभीर श्रेणी” में आता है. इस बीच, IMD ने दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, हालांकि आसमान साफ रहेगा.
दिल्ली में अचानक ठंड बढ़ने का कारण लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं को माना जा रहा है. इन हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंडक महसूस की जा रही है.
दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और ठंड का असर बढ़ रहा है. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है. फिलहाल मौसम विभाग ने यूपी के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है. आने वाले पूरे हफ्ते राज्य का मौसम साफ रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Heath effect : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, स्वास्थ्य पर गंभीर असर
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा, जिससे हवाओं के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसी दौरान मैदानों में घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है.
वहीं, IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…