Weather Update: नवंबर का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन देश के कई हिस्सों में ठंड का असली असर अभी दिखना बाकी है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश, बिहार में अभी दिन के समय धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस हो रही है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नवंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का जोर बढ़ सकता है.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके इस समय सिर्फ ठंड ही नहीं बल्कि प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं. शहर के कुछ हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार जा चुका है, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है और सुबह-शाम गलन वाली ठंड का असर महसूस होगा. इसके साथ ही राजधानी में हवा की गति सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में छाया कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का असर तेज
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. यूपी के कई हिस्सों में कोहरे की चादर ने सड़कों और गलियों को ढकना शुरू कर दिया है.
बिहार में भी न्यूनतम तापमान लगातार सिंगल डिजिट में दर्ज किया जा रहा है, और कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है. आने वाले दो दिनों में औरंगाबाद, बक्सर, दरभंगा, गया, पटना और सारण सहित कई जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी ठंड अपने चरम पर है. उत्तराखंड में अभी सूखी ठंड लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है. हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह बर्फबारी में तेजी आ सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र और घाटी में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे निचले इलाकों पर भी असर पड़ने की उम्मीद है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…