Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बढ़ती ठंड और कोहरा, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जारी की चेतावनी

कई राज्यों में ठंड और कोहरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है.

Weather Update, IMD Alert, Delhi NCR Weather

Weather Update: नवंबर का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन देश के कई हिस्सों में ठंड का असली असर अभी दिखना बाकी है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश, बिहार में अभी दिन के समय धूप निकलने से ठंड कुछ कम महसूस हो रही है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नवंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का जोर बढ़ सकता है.

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ता प्रदूषण

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके इस समय सिर्फ ठंड ही नहीं बल्कि प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं. शहर के कुछ हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार जा चुका है, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है और सुबह-शाम गलन वाली ठंड का असर महसूस होगा. इसके साथ ही राजधानी में हवा की गति सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में छाया कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का असर तेज

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ती ठंड

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. यूपी के कई हिस्सों में कोहरे की चादर ने सड़कों और गलियों को ढकना शुरू कर दिया है.

बिहार में भी न्यूनतम तापमान लगातार सिंगल डिजिट में दर्ज किया जा रहा है, और कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है. आने वाले दो दिनों में औरंगाबाद, बक्सर, दरभंगा, गया, पटना और सारण सहित कई जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है.

पहाड़ी इलाकों में मौसम की बदलती तस्वीर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी ठंड अपने चरम पर है. उत्तराखंड में अभी सूखी ठंड लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है. हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह बर्फबारी में तेजी आ सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र और घाटी में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे निचले इलाकों पर भी असर पड़ने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital