Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में छाया कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का असर तेज

उत्तर भारत में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है. मध्य प्रदेश व राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश जारी है.

Weather Update, Delhi AQI, Air Pollution

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है. मंगलवार से ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान अचानक नीचे आया है, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन साफ महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है और शीतलहर की स्थिति कुछ इलाकों में बनी रह सकती है.

दिल्ली में छाया कोहरा

राजधानी दिल्ली में आज का दिन साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह कई जगह हल्के से मध्यम कोहरे ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी. वायु प्रदूषण के कारण धुंध की परत और गहरी दिखाई दी, खासकर उन इलाकों में जहां AQI पहले से ही खराब है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बुधवार को भी दिल्ली में मौसम साफ था, जहां अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

आईएमडी का कहना है कि शुक्रवार, 21 नवंबर को भी दिल्ली का मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. सुबह कोहरा और दिन में हल्की धूप. अगले तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

22 से 25 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. यानी सर्दी की असली शुरुआत इन्हीं दिनों में मानी जा रही है और लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर का घुटा दम: ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

कई राज्यों में कोहरे की चादर

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति लगातार बनी हुई है. असम और मेघालय में मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि बिहार, पूर्वी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर दृश्यता कम देखी गई.

मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है. रात के तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो नवंबर के महीने के हिसाब से काफी कम है.

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली. केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई. इसके अलावा अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में भी बरसात हुई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital