Weather Update: दिल्ली और NCR में इन दिनों चल रही तेज सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है. सुबह और शाम की ठंड ऐसी है कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले खूब तैयारी कर रहे हैं. ठंड़ इतनी बढ़ गई है कि कई इलाकों में लोग सड़क किनारे आग लगाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अभी घना कोहरा नहीं छाया है, लेकिन हवाओं की तीखी ठंडक किसी बड़े बदलाव का एहसास जरूर करा रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि 14 दिसंबर तक राजधानी में मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और ज्यादा तेज़ हो गई है. पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि वाहन चलाने वालों भी सुबह जल्दी सड़क पर निकलने से कतराने लगे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में यूपी के कुछ इलाकों में शीतलहर और ठंड़ काफी बढ़ सकती है. इसके बाद अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.
बिहार में भी ठंड ने दस्तक तेज कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना, पूर्णिया और किशनगंज जैसे जिलों में आज से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भीषण शीतलहर की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सुबह‐शाम खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और मंडी जिलों में 9 दिसंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है. विशेषज्ञों की माने तो, हफ्ते के बाकी दिनों में वहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि कोहरे के कारण इन इलाकों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए यात्रा करने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
इसके अलावा उत्तराखंड में भी 9 दिसंबर को बर्फीली हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. नैनीताल, मसूरी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तापमान अचानक नीचे जा सकता है. बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए वहां लोगों को गर्म कपड़ों और सुरक्षा उपायों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: देश में ठंड बढ़ी, IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में शीतलहर, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
एक तरफ जहां पूरा उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, वहीं देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 48 घंटों के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
वहीं, 9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम बदला‐बदला दिखेगा, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 11 दिसंबर तक लगातार बारिश की चेतावनी है. समुद्र में ऊंची लहरों के कारण मछुआरों को फिलहाल तट से दूर न जाने की सलाह दी गई है.
उत्तरी और पूर्वी भारत के आठ प्रमुख शहरों में आज सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पटना, पूर्णिया, किशनगंज, रांची, जमशेदपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज शामिल हैं. इन जगहों पर सुबह की ठंड बेहद कड़ाके की हो सकती है. यात्रा करने से पहले लोग गर्म कपड़े पहनें और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…
लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…