Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ी; यूपी-बिहार में शीतलहर का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है. दिल्ली-NCR में सर्द हवाएं तेज़ हैं, जबकि यूपी-बिहार में शीतलहर और घना कोहरा परेशान कर रहा है. हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट जारी है, वहीं पूर्व और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना जताई गई है.





