Weather Update: इस बार देशभर में मौसम ने ऐसी चोट दी है कि लोग लंबे समय तक इसे भूल नहीं पाएंगे. जहां-जहां बादल फटे, वहां तबाही के निशान छूट गए. राजधानी दिल्ली-एनसीआर की ही बात करें तो यहां बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जून से अगस्त के बीच इस बार न तो लोगों को हीट वेव ने सताया और न ही चुभती उमस ने परेशान किया. लगातार हुई झमाझम बारिश ने भले राहत दी, लेकिन दूसरी ओर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं.
रविवार सुबह से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान खुलकर बरसा. छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में बैठे मौसम का मज़ा ले रहे हैं, लेकिन जिन्हें बाहर निकलना पड़ा, उन्हें जगह-जगह भरे पानी और जाम का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने पहले ही आज यानी 31 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी. पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और मध्य दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दो दिन पहले हुई बारिश ने भी राजधानी की हालत बिगाड़ दी थी, और आज का हाल कुछ अलग नहीं दिखा.
उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी इलाकों तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी लखनऊ में भी येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश का असर और ज्यादा देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें-
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी बादल लगातार बरस रहे हैं. देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर के पहले हफ्ते में यहां सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. हालांकि, दूसरे हफ्ते से बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा.
कुल मिलाकर, उत्तर भारत इन दिनों मानसून के पूरे रंग में भीगा हुआ है. राहत और परेशानी दोनों साथ-साथ चल रही हैं, कहीं लोग ठंडी हवाओं और बारिश का आनंद ले रहे हैं, तो कहीं जलभराव और जाम ने जीना मुश्किल कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…